समर्पण वृद्ध आश्रम में डीसीपी ने मनाया दीपोत्सव:बुजुर्गों के साथ किया पूजन, तिलक लगाकर बांटी मिठाई और शुभकामनाएं दीं
लखनऊ में दीपावली के अवसर पर डीसीपी ईस्ट दीक्षा शर्मा ने समर्पण वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच दीपोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ दीपावली पूजन किया और उन्हें तिलक लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बुजुर्गों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए। साथ ही व्यक्तिगत रूप से उनका हालचाल जाना और कुशलक्षेम पूछा। पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने खुशी जताई। इस अवसर पर एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय, थाना प्रभारी गुडंबा और चौकी प्रभारी टेढ़ी पुलिया भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)