अयोध्या में बुजुर्ग दंपती को आवास दिलाने की मांग:बारिश में धरने पर बैठे समाजसेवी, आवास नहीं मिलने तक जारी रहेगा धरना

Sep 26, 2026 - 16:47
0
अयोध्या में बुजुर्ग दंपती को आवास दिलाने की मांग:बारिश में धरने पर बैठे समाजसेवी, आवास नहीं मिलने तक जारी रहेगा धरना
अयोध्या जिले की रुदौली तहसील क्षेत्र के भवानीपुर ग्रामसभा स्थित लोधनपुरवा में शनिवार 26 सितंबर को गरीब बुजुर्ग दंपती की आवास समस्या को लेकर समाजसेवी प्रदीप यादव बारिश के बीच धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक बुजुर्ग दंपती को रहने के लिए सरकारी आवास नहीं मिल जाता, तब तक वह मौके पर ही बैठे रहेंगे। जरूरत पड़ी तो बिना खाना-पानी के भी धरना जारी रखने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य/ समाजसेवी प्रदीप यादव शनिवार दोपहर बाद बारिश के बीच लोधनपुरवा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्ग राम जस यादव और उनकी पत्नी से मुलाकात कर उनके घर की स्थिति देखी। बताया गया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दंपती अब तक अपना पक्का मकान नहीं बनवा सका है। परिवार लंबे समय से कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहा है और सरकारी आवास मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। मौके पर परिवार की स्थिति देखने के बाद प्रदीप यादव ने जिम्मेदार अधिकारियों से बुजुर्ग दंपती को सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गरीब और बुजुर्ग परिवार को यदि पक्की छत की जरूरत है तो उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। प्रदीप यादव ने कहा कि वह बुजुर्ग दंपती की समस्या को लेकर बारिश में भी धरने पर बैठे हैं। जब तक उन्हें रहने के लिए सरकारी आवास नहीं मिलता, वह धरना समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर भोजन और पानी का त्याग कर भी धरना जारी रखेंगे। बारिश के दौरान समाजसेवी के धरने पर बैठने से गांव में मामला चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों ने भी बुजुर्ग दंपती की स्थिति को देखते हुए जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की। अब जिम्मेदार विभाग की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User