अयोध्या में सोने की नकली माला देकर 10 लाख ठगी:अश्वनीपुरम कालोनी के रहने वाले नवनीत पांडे ने दर्ज कराया अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा
अयोध्या में नकली सोना बेचने का गिरोह सक्रिय होने की बात सामने आई है। 9 नवंबर को चूड़ामणि चौराहे पर एक व्यक्ति ने सोने की माला बेचने की इच्छा जताई और उसे देकर 10 लाख की ठगी कर ली।अश्वनीपुरम कालोनी के रहने वाले पीड़ित नवनीत पांडे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद अब पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है। कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की 2 टीमें लगातार सक्रिय है।आसपास के जिलों की पुलिस से भी इस प्रकार के ठगों की जानकारी मांगी गई है। मामला अयोध्या कोतवाली के चूड़ामणि चौराहे का है।यहां पर 9 नवंबर को एक व्यक्ति ने सोने की माला बेचने की बात कही।उसने उस माला में एक दाना तोड़ कहा इसे चेक करवा लो। नवनीत ने चेक कराया तो उस दाना का सोना असली निकला।इसके बाद नवनीत ने बैंक से रुपये निकाल उसे देवकाली बाईपास पर दिया।और नकली सोने की माला ले ली। जब पीड़ित नवनीत ने पूरी माला चेक कराई तो वह पूरी तरह नकली निकली।इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ठगों की तलाश कर रही है। इससे पहले भी अयोध्या धाम और सिटी के साथ जिले के कई क्षेत्रों में इस तरह की घटना सामने आ चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)