दिवाली आतिशबाजी से प्रदूषण का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा:लखनऊ में PM10 का स्तर 726 तक पहुंचा, विकासनगर में सबसे ज्यादा शोर

Nov 12, 2026 - 11:17
0
दिवाली आतिशबाजी से प्रदूषण का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा:लखनऊ में PM10 का स्तर 726 तक पहुंचा, विकासनगर में सबसे ज्यादा शोर
लखनऊ में दिवाली की रात आतिशबाजी से प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ गया। शहर में PM10 का औसत स्तर 726.2 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। यह निर्धारित मानक 100 से सात गुना से अधिक है। वर्ष 2018 के बाद दिवाली पर प्रदूषण का यह सबसे ऊंचा स्तर रहा। वहीं, विकासनगर में ध्वनि प्रदूषण 90.3 डेसीबल तक पहुंच गया। भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (IITR) की निगरानी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। संस्थान की टीम ने शहर के चार इलाकों में वायु और ध्वनि प्रदूषण की जांच की। सभी इलाकों में PM10 और PM2.5 का स्तर निर्धारित मानक से कई गुना अधिक मिला। अलीगंज में PM10 का स्तर 912 पहुंचा चार इलाकों में अलीगंज की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। यहां PM10 का स्तर 912 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। टॉकाटोरा में 751, अमीनाबाद में 642 और विकासनगर में 599 रहा। वहीं, PM2.5 का स्तर अलीगंज में 558, अमीनाबाद में 435, टॉकाटोरा में 316 और विकासनगर में 292 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। PM10 का मानक 100 और PM2.5 का 60 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर है। चार साल में PM10 का स्तर 83% बढ़ा दिवाली पर पिछले चार साल के आंकड़ों में प्रदूषण बढ़ने का रुझान सामने आया है। वर्ष 2022 में PM10 का स्तर 396, 2023 में 464, 2024 में 451 और 2025 में 565 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया था। इस बार यह बढ़कर 726.2 पहुंच गया। 2022 के मुकाबले इसमें 83.4% और पिछले साल के मुकाबले 28.5% की बढ़ोतरी हुई। विकासनगर में ध्वनि प्रदूषण 90.3 डेसीबल पटाखों की आतिशबाजी के साथ शोर भी निर्धारित सीमा से ऊपर रहा। विकासनगर में ध्वनि प्रदूषण सबसे अधिक 90.3 डेसीबल दर्ज किया गया। अमीनाबाद में 86.5, अलीगंज में 85.3 और चौक में 85.2 डेसीबल तक शोर रिकॉर्ड हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User