युवक की मौत पर परिजनों ने पोस्टमार्टम रुकवाया:पीटकर हत्या का आरोप लगाकर शामली में सड़क जाम की; पुलिस ने समझाकर खुलवाया
शामली। भैयादूज पर बहन के घर तिलक कराने आए मुजफ्फरनगर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में बृहस्पतिवार को परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मुजफ्फरनगर से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, रिश्तेदार और आसपास के लोग कस्बा बनत स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। मुजफ्फरनगर जिले के कमल नगर, कूकड़ा मंडी निवासी अंकुश मदनपाल बुधवार दोपहर बाइक से भैयादूज पर कस्बा बनत के मोहल्ला गांधी नगर में अपनी बहन मनीषा के घर तिलक कराने आया था। तिलक कराने के बाद वह अपनी बहन के देवर के साथ बाइक पर चला गया। शाम करीब साढ़े चार बजे बहन का देवर उसे गंभीर हालत में लेकर घर पहुंचा। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बहन मनीषा ने बताया कि रक्षाबंधन पर उसका पति से विवाद हुआ था, लेकिन बाद में वह ससुराल आ गई थी। भैयादूज पर उसका भाई अंकुश घर आया था। वह खाना बनाने के लिए रसोई में गई थी। वापस लौटी तो भाई वहां नहीं मिला। इसके बाद उसने अपने मायके फोन कर इसकी सूचना दी। परिवार के लोग पहुंचे तो अंकुश मृत अवस्था में मिला। युवक की मौत की सूचना मिलने पर पिता मदनपाल परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों के साथ शामली पहुंचे। उन्होंने आदर्श मंडी थाने में पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पिता ने बताया कि रक्षाबंधन पर भी बेटी के साथ विवाद हुआ था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग समझौता कराकर उसे वापस ले आए थे। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या की गई है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे।परिजनों के साथ पहुंचे आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)