बागपत की दो महिला पुलिसकर्मियों ने खेलों में पदक जीते:बेबी ने ऊंची कूद में प्रथम और तृतीय स्थान पाया, एसपी ने सम्मानित किया

Nov 19, 2026 - 18:01
0
बागपत की दो महिला पुलिसकर्मियों ने खेलों में पदक जीते:बेबी ने ऊंची कूद में प्रथम और तृतीय स्थान पाया, एसपी ने सम्मानित किया
बागपत पुलिस की दो महिला पुलिसकर्मियों ने खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। महिला आरक्षी बेबी और महिला मुख्य आरक्षी रचना ने अलग-अलग पुलिस खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों की उपलब्धियों पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। महिला आरक्षी बेबी ने 16 से 18 सितंबर 2026 तक पुलिस लाइन्स सहारनपुर में आयोजित 29वीं अंतर जनपदीय मेरठ जोन एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उन्होंने ऊंची कूद और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद 27 से 31 अक्टूबर तक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में मेरठ जोन की टीम की ओर से प्रतिभाग किया। इसमें उन्होंने ऊंची कूद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।वहीं महिला मुख्य आरक्षी रचना ने भी खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 से 13 फरवरी 2026 तक डॉ. भीमराव अंबेडकर मिनी स्टेडियम सहारनपुर में आयोजित अंतर जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें 70 किलोग्राम भारवर्ग की आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की। दोनों महिला पुलिसकर्मियों की इन उपलब्धियों पर पुलिस अधीक्षक बागपत पूर्णेन्दु सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह मेहनत एवं लगन के साथ प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User