बागपत में लाठी-डंडों से हमला और पथराव करते दिखे लोग:ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद, फायरिंग में एक व्यक्ति को लगी थी गोली

Nov 02, 2026 - 21:17
0
बागपत में लाठी-डंडों से हमला और पथराव करते दिखे लोग:ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद, फायरिंग में एक व्यक्ति को लगी थी गोली
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा हटाना गांव में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में लोग लाठी-डंडों से हमला करते और एक-दूसरे पर पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। दो लोगों के हाथों में हथियार भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में करीब चार राउंड फायरिंग होती दिख रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर हुआ था विवाद पुलिस के मुताबिक, घटना 31 अक्टूबर को ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर हुई थी। संघर्ष के दौरान हरवीर को गोली लगी थी, जबकि करीब 10 लोग घायल हुए थे। तेजू पुत्र हुक्मी की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पांच आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश पुलिस ने दिनेश और मनवीर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। तीन अन्य आरोपियों को 1 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संघर्ष के वीडियो 2 नवंबर की शाम करीब 4 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User