रंगदारी केस में होटल कारोबारी का ड्राइवर बयानों से पलटा:बोला- पुलिस ने बयान कैसे लिखे नहीं मालूम, अगला गवाह 5 नवंबर को पेश होगा
होटल कारोबारी सुरेश पाल से ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में सोमवार को पांचवे गवाह कारोबारी के ड्राइवर के बयान दर्ज किए गए। जिलाजज अनमोल पाल की कोर्ट में ड्राइवर अपने बयानों से मुकर गया। अभियोजन अब अगला गवाह पांच नवंबर को पेश करेगा। सात अगस्त 2025 को दर्ज हुई थी एफआईआर होटल कारोबारी सुरेश पाल ने सात अगस्त 2025 को किदवई नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अधिवक्ता अखिलेश दुबे व उसके साथी आयुष मिश्रा उर्फ लवी ने उन्हें रेप के झूठे मुकदमे में फंसाकर ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी वसूली। अखिलेश दुबे व आयुष मिश्रा के खिलाफ आरोप तय होने के बाद वादी सुरेश पाल और उनका बेटा पुष्पेंद्र कुकरेजा कोर्ट में मुकर गए थे। दोनों ने कोर्ट में कहा था कि उनसे रंगदारी नहीं मांगी और न ही ली गई थी। 22 अक्टूबर को सुरेश पाल के चालक कंचन कुशवाहा की गवाही के दौरान उसकी तबियत बिगड़ गई थी। दो तारीख पर बीमारी के कारण नहीं आया था इसके बाद भी दो तारीख पर बीमारी के कारण वह कोर्ट नहीं पहुंचा था। कोर्ट ने सोमवार की तारीख दी थी। सोमवार को वह कोर्ट में गवाही देने आया, लेकिन अपने बयान में मुकर गया। कहा कि उसने पुलिस को कोई बयान नहीं दिए थे। पुलिस ने बयान कैसे लिखे उसे नहीं मालूम। कार्यवाहक डीजीसी ओंकार नाथ वर्मा ने बताया कि चालक को पक्ष द्रोही घोषित कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)