गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव:गिरमिटिया देशों में भोजपुरी भाषा की स्थिति और सांस्कृतिक विरासत पर महोत्सव में होगा विचार-विमर्श
गोरखपुर में भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ‘भाई’ के तत्वावधान में 19 और 20 दिसंबर को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव-2026 आयोजित होगा। इसमें देश-विदेश के भोजपुरी साहित्यकार, भाषा के विद्वान और कलाकार शामिल होंगे। महोत्सव में भोजपुरी कला एवं संस्कृति, गिरमिटिया देशों में भोजपुरी भाषा की वर्तमान स्थिति और इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ पारंपरिक भोजपुरी लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक संध्या और कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। तैयारियों को लेकर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के सभागार में डॉ. सुरेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। ‘भाई’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कई प्रतिष्ठित भोजपुरी साहित्यकारों और कलाकारों ने शामिल होने की स्वीकृति दे दी है। बैठक में करीब 40 सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन प्रदेश प्रवक्ता शिवेंद्र पांडेय ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)