जल जीवन मिशन के गोदाम में लगी आग:6 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू, प्लास्टिक स्क्रैप और तेल के डिब्बों से बढ़ा लपटें

Nov 05, 2026 - 09:38
0
जल जीवन मिशन के गोदाम में लगी आग:6 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू, प्लास्टिक स्क्रैप और तेल के डिब्बों से बढ़ा लपटें
हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम रोड स्थित जल जीवन मिशन का काम कर रही नागार्जुन कॉरपोरेशन कंपनी लिमिटेड (एनसीसी) के गोदाम में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग को गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआत में सदर से एक फायर टेंडर मौके पर भेजा गया। आग तेजी से फैलती देख अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। सदर से दो, संडीला से दो और बिलग्राम से एक अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर पहुंचा। कुल 6 दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। प्लास्टिक स्क्रैप और तेल से बढ़ा खतरा गोदाम के आसपास प्लास्टिक स्क्रैप और तेल के डिब्बे पड़े होने के कारण आग के और फैलने का खतरा बना हुआ था। दमकल कर्मियों ने सावधानी बरतते हुए पहले गोदाम के चारों ओर मौजूद शेड को ठंडा किया। इसके बाद अलग-अलग दिशाओं से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। करीब 3 घंटे तक लगातार प्रयास के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। नुकसान का आकलन बाकी मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने बताया कि गोदाम में आग लगने से कंपनी को कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन नहीं हो सका है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, नुकसान की वास्तविक स्थिति सर्वेयर की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User