दिवाली से पहले प्रयागराज की हवा हुई खराब, AQI 196:सुबह-शाम छा रही धुंध, 15 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड
दिवाली से पहले प्रयागराज की हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। गुरुवार (5 नवंबर) को प्रयागराज के नगर निगम मॉनिटरिंग स्टेशन पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 196 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। कुछ अन्य मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म पर AQI 200 के पार भी दर्ज किया गया। शाम और सुबह के समय वातावरण में धुंध और स्मॉग का असर दिखाई दे रहा है। शहर के कई इलाकों में आसमान में धुएं जैसी परत नजर आने लगी है। में तेज धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंड के साथ धुंध का असर दिख रहा है। तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदूषण बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें हो सकती हैं। 196 पहुंचा AQI, प्रदूषण बढ़ने से बिगड़ी हवा गुरुवार को प्रयागराज के नगर निगम मॉनिटरिंग स्टेशन पर AQI 196 दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म पर यह 210 तक पहुंचा। दिवाली से पहले प्रदूषण का स्तर बढ़ने से शहर की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रयागराज में आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलेगी, जबकि सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 9 और 10 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)