गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा:गोंडा में हाईवे पर हुआ हादसा, चालक गाड़ी सहित फरार
गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में मैजापुर मोड़ के पास रामाश्रम HP फिलिंग स्टेशन के सामने हुआ। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद युवक को रौंदता हुआ निकला ट्रैक्टर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11:30 बजे रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सर्वांगपुर के रहने वाले 32 साल के अजय उर्फ बबलू पांडेय के रूप में हुई। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। कोतवाल के मुताबिक, परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)