बागपत में सड़क निर्माण के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम:समाजसेवी सुभाष कश्यप बोले- समस्या नहीं सुलझी तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे
बागपत के सुभानपुर मुख्य मार्ग की खराब हालत को लेकर समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल करेंगे। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने यह चेतावनी देते हुए मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। सुभानपुर-पुस्ता मार्ग लंबे समय से खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। गड्ढों के कारण हादसों का खतरा भी बना रहता है। बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाता है और कीचड़ हो जाता है। इससे लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी होती है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण और वाहन चालक गुजरते हैं। सुभाष चंद कश्यप ने प्रशासन से लोगों की सुविधा के लिए मार्ग का निर्माण जल्द कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)