हाथरस में मतदाता सूची सुधारने के लिए शिविर लगे:नाम जुड़वाने और संशोधन कराने पहुंचे लोग, कटे हुए नाम भी दोबारा जुड़वाए

Nov 29, 2026 - 12:39
0
हाथरस में मतदाता सूची सुधारने के लिए शिविर लगे:नाम जुड़वाने और संशोधन कराने पहुंचे लोग, कटे हुए नाम भी दोबारा जुड़वाए
हाथरस में निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। शनिवार को भी शिविर आयोजित किए गए थे। इससे पहले 21 और 22 नवंबर को भी अभियान के तहत कैंप लगाए गए थे। शिविरों में लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और दर्ज जानकारी में संशोधन कराने पहुंचे। मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाता सूची में सुधार का काम किया। अभियान के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, जन्मतिथि और अन्य जानकारियों में संशोधन भी कराया जा सकता है। शिविरों में ऐसे लोग भी पहुंचे, जिनके नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज नहीं थे। तीन तरह के फॉर्म भरकर करा सकते हैं सुधार नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरा जा रहा है। मृत और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और सूची में दर्ज जानकारी में संशोधन कराने के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों के नाम सूची में जोड़ना और गलतियों को सुधारना है। ममता बोलीं- परिवार के बाकी सदस्यों के नाम पहले से दर्ज रामबाग इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर पहुंचीं श्रीनगर मोहल्ले की ममता ने बताया कि वह मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने आई हैं। उनके परिवार के बाकी सदस्यों के नाम पहले से ही मतदाता सूची में दर्ज हैं। पवन कुमार ने दोबारा जुड़वाया अपना नाम बागला इंटर कॉलेज के बूथ पर पहुंचे बर्फ खाना मोहल्ले के पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची से उनका नाम कट गया था। उन्होंने शिविर में आवेदन कर अपना नाम दोबारा जुड़वाया है। वहीं, अधिकारी भी शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं और बीएलओ को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User