इटावा में नेचर वॉक कार्यक्रम:पेड़-पौधों, पक्षियों और तितलियों की प्रजातियां दिखीं, छोटे पौधों के महत्व पर दिया जोर

Nov 08, 2026 - 17:58
0
इटावा में नेचर वॉक कार्यक्रम:पेड़-पौधों, पक्षियों और तितलियों की प्रजातियां दिखीं, छोटे पौधों के महत्व पर दिया जोर
इटावा में दीपावली के अवसर पर 8 नवंबर को डॉ. बीआर अंबेडकर इंजीनियरिंग कॉलेज में नेचर लवर्स की ओर से नेचर वॉक का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व डॉ. बीएन सिंह, डॉ. अत्री गुप्ता, डॉ. राजीव चौहान और डॉ. डीके दुबे ने किया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके दुबे ने बताया कि मौसम में बदलाव और बढ़ती ठंड के बीच नेचर वॉक के दौरान पेड़-पौधों, पक्षियों और तितलियों की कई प्रजातियां देखी गईं। इनमें करीब 32 प्रजातियों के पेड़-पौधे, 17 प्रजातियों के पक्षी और सात प्रजातियों की तितलियां शामिल थीं। डॉ. कमल कुमार ने कहा कि लोग बड़े पेड़-पौधों के महत्व को समझते हैं, लेकिन छोटे पौधों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। नेचर वॉक के माध्यम से लोगों को प्रकृति के सभी घटकों के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ के साथ अर्जुन, मुकेश, नागेंद्र, कमल और शैलेन्द्र ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User