बस्ती में 34 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा:हर पाली में 13 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Oct 22, 2026 - 16:24
0
बस्ती में 34 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा:हर पाली में 13 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)- 2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में 34 परीक्षा केंद्रों पर 25 और 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में करीब 13 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना और एसपी ओमवीर सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। परीक्षा की निगरानी के लिए 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 34 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। अभ्यर्थियों के बैठने, पेयजल, क्लाक रूम और अन्य जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी नामित अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User