बांदा के तिंदवारी में डंपर दुकान में घुसा,एक की मौत:दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, टीन की चादर खरीदने आए थे

Nov 08, 2026 - 07:54
0
बांदा के तिंदवारी में डंपर दुकान में घुसा,एक की मौत:दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, टीन की चादर खरीदने आए थे
बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर तेरही मोड़ के पास शनिवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे फौजी इंटरप्राइजेज में घुस गया। हादसे में दुकान पर काम करने वाले मिस्त्री कमरुद्दीन (45) की मौके पर मौत हो गई। वह फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव के रहने वाले थे। टीन की चादर खरीदने आए थे हादसे में सिकंदरपुर, तिंदवारी के अजीम पुत्र लतीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बांदा जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अजीम ने दिवाली के लिए पटाखों की दुकान भी लगाई थी। शनिवार शाम वह फौजी इंटरप्राइजेज में टीन की चादर खरीदने आए थे। इसी दौरान फतेहपुर की ओर से आ रहा डंपर दुकान में घुस गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगाया हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार विकास पांडे ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद परिजन दुकान में घुसे डंपर को क्रेन से हटाने के लिए तैयार हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User