बांदा में तालाब में डूबने से युवक की मौत:बाइक धोने गया था, परिजनों में शोक का माहौल
बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बाइक धोने के लिए तालाब पर गया था। बताया जा रहा है कि बाइक खड़ी कर वह तालाब में नहाने लगा। तालाब में जेसीबी से गहरे गड्ढे खोदे गए थे, जिसका उसे अंदाजा नहीं था। वह गहरे पानी में डूब गया। गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर डायल UP 112 पुलिस उसे बांदा के जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अलिहा गांव निवासी 20 वर्षीय नरेश पुत्र शिव रतन के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)