सहारनपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की-मौत:रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा भाटखेड़ी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अंकित पुत्र धारा सिंह निवासी भाटखेड़ी गांव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7 बजे अंकित शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मानसिक तनाव में रहने की बात आई सामने बताया जा रहा है कि अंकित काफी समय से मानसिक तनाव में था। हालांकि, हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना की सूचना मिलने पर नागल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)