लखनऊ में शिवसेना हिंदुस्तान की बैठक:अक्षय साहनी बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, मंदिर प्रबंधन के लिए कानून बनाने की मांग

Oct 25, 2026 - 16:06
0
लखनऊ में शिवसेना हिंदुस्तान की बैठक:अक्षय साहनी बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, मंदिर प्रबंधन के लिए कानून बनाने की मांग
लखनऊ में शिवसेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान शक्ति सेना के वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की, जो पंजाब के पटियाला से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक में अक्षय साहनी को शिवसेना हिंदुस्तान उत्तर प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही संगठन के संचालन के लिए चार वरिष्ठ सदस्यों की समिति गठित करने की घोषणा भी की गई। बैठक में नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार की सराहना की। साथ ही कुछ अधिकारियों पर हिंदू संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित तौर पर झूठे मुकदमे दर्ज करने के आरोप लगाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। संगठन ने पीड़ित हिंदू संगठनों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि हिंदुस्तान शक्ति सेना आगामी पंजाब और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपनी क्षमता के अनुसार भाग लेगी। उन्होंने हिंदू समाज के ऐतिहासिक मंदिरों के प्रबंधन के लिए कानून बनाने की मांग की। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मथुरा मंदिर मुक्ति आंदोलन को संवैधानिक दायरे में समर्थन देने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने हिंदुत्व की विचारधारा के आधार पर संगठन को दोबारा मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में गाजियाबाद, नोएडा, जौनपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, प्रतापगढ़, कानपुर और लखनऊ समेत कई जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रमुख उपस्थित लोगों में वेद नागर, सुनील राय, प्रदीप तिवारी, राकेश कुमार सहित अन्य नेता शामिल रहे। पंजाब से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी बैठक की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User