दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज गाजीपुर पहुंचा:हमीद सेतु के पास गंगा में ठहरा, 15 विदेशी पर्यटक सवार हैं
दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास रविवार को गाजीपुर पहुंचा। दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर यह क्रूज हमीद सेतु के पास गंगा नदी में रुका। इस पर 15 विदेशी पर्यटक सवार हैं, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत देख रहे हैं। यह क्रूज 12 अक्टूबर को कोलकाता से चला था। भारत में बना यह क्रूज गंगा नदी के रास्ते पटना समेत कई जगहों से होते हुए वाराणसी की ओर बढ़ रहा है। इसकी गति करीब 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा है।
क्रूज के 28 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचने का कार्यक्रम है। वहां यह रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल पर रुकेगा। पर्यटक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती, सारनाथ और चुनार किले का भ्रमण करेंगे। इस यात्रा से जिले में नदी आधारित पर्यटन की संभावना बढ़ गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)