बाराबंकी पुलिस लाइन में SP ने परिवारों संग मनाई दीपावली:पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई, संग मनाया रोशनी का त्योहार

Nov 08, 2026 - 23:11
0
बाराबंकी पुलिस लाइन में SP ने परिवारों संग मनाई दीपावली:पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई, संग मनाया रोशनी का त्योहार
बाराबंकी की रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार रात दीपावली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। SP रवीना त्यागी ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की रात करीब नौ बजे SP रवीना त्यागी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में दीप जलाए गए। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने अपने परिवारों के साथ हिस्सा लिया। SP ने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार की बधाई दी। कार्यक्रम में पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User