लखनऊ में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत:आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर हादसा; सीएचसी में मृत घोषित

Nov 08, 2026 - 22:05
0
लखनऊ में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत:आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर हादसा; सीएचसी में मृत घोषित
लखनऊ में आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना काकोरी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर की है। डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिरे पुलिस के मुताबिक, पारा थाना क्षेत्र के खुशहालगंज निवासी सरवन सिंह (28) पुत्र जगदेव सिंह रविवार को किसान पथ पर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि सरवन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User