मैनपुरी में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच पहुंचे DM-SP:सपरिवार पहुंचे अधिकारियों ने मिठाई और उपहार बांटे, दीपावली की मनाई खुशियां
मैनपुरी में रविवार को DM डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और SP गणेश प्रसाद साहा ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई। दोनों अधिकारी सपरिवार थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गों को मिठाई और उपहार देकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ समय बिताया। बुजुर्गों से बातचीत कर जाना हालचाल अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीयता से बातचीत की। उनकी दिनचर्या, जरूरतों और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी बातें सुनीं। अधिकारियों ने बुजुर्गों को मिठाई और उपहार सामग्री वितरित की। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर भी त्योहार की खुशी नजर आई। बुजुर्गों के साथ साझा की त्योहार की खुशियां अधिकारियों ने परिवार के साथ कुछ समय बुजुर्गों के बीच बिताया। दीपावली जैसे त्योहार पर वृद्धाश्रम पहुंचकर उन्होंने बुजुर्गों को खुशियों में शामिल किया। मिठाई और उपहार देने के साथ उनके साथ आत्मीय बातचीत की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)