बरेली में देर रात तक जमकर आतिशबाजी:दिवाली पर रोशनी में डूबे बाजार और मंदिर, दीपों से जगमगाया शहर
रोशनी और खुशियों का महापर्व दिवाली आज पूरे बरेली में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्तिक अमावस्या के पावन अवसर पर शहर का कोना-कोना दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी से जगमगा उठा है। पूरा बरेली दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है। घरों, प्रतिष्ठानों और प्रमुख बाजारों में भव्य सजावट की गई है। शाम ढलते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया, जहां लोगों ने दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रमुख इलाकों में देर रात तक आतिशबाजी का दौर त्योहार की खुशी में शहरवासियों ने जमकर आतिशबाजी की। सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, आवास विकास, राजेंद्र नगर, जनकपुरी, ग्रीन पार्क, आशीष रॉयल पार्क और महानगर कॉलोनी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं कुतुबखाना, बड़ा बाजार, प्रेम नगर, बानखाना, शील चौराहा, भटनागर कॉलोनी और श्यामगंज समेत शहर के सभी प्रमुख इलाकों और कॉलोनियों में देर रात तक पटाखों की गूंज और आतिशबाजी की छटा बिखरी रही। हर वर्ग के लोग त्योहार के इस उल्लास में डूबे नजर आए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)