बहराइच में SP ने जरूरतमंदों के बीच बांटी खुशियां:कुष्ठ रोग आश्रम पहुंचकर बच्चों-बुजुर्गों संग मनाई दीपावली, बांटे पटाखे और मिठाई
बहराइच में रविवार शाम SP विश्वजीत श्रीवास्तव ने सलारगंज स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में बच्चों और बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई। शाम करीब आठ बजे पहुंचे SP ने आश्रम में रह रहे लोगों को मिठाई और पटाखे बांटे। उन्होंने सभी को त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। आश्रम में रह रहे लोगों से की बातचीत SP ने आश्रम में लोगों के साथ समय बिताया और उनसे बातचीत कर हालचाल जाना। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा भी मौजूद रहे। SP विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी भाईचारे का पर्व है। ऐसे अवसर पर जरूरतमंद और वंचित लोगों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटना सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर दरगाह शरीफ के प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)