लखनऊ में गोमती नदी में नहाने उतरा युवक डूबा:देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन, दोस्तों के साथ नशे की हालत में था
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में रविवार शाम नशे की हालत में गोमती नदी में नहाने उतरा 35 साल का युवक डूब गया। घटना SSB बिल्डिंग के सामने नदी किनारे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। इस पर अभियान रोक दिया गया। सोमवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की जाएगी। थाना प्रभारी गोमतीनगर विस्तार गौरव बाजपेई गुलरिया पुरवा निवासी चार लोग रविवार शाम नदी किनारे पहुंचे थे। सभी नशे की हालत में थे। इसी दौरान श्रवण रावत (36) पुत्र बैजू प्रसाद ने कपड़े उतारे और नदी में नहाने उतर गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ आए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। एसडीआरएफ टीम प्रभारी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने देर रात तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)