हरदोई का आसमान अनार, रॉकेट और स्काई-शॉट से हुआ रंगीन:युवाओं ने पारंपरिक पटाखों के साथ आधुनिक आतिशबाजी का आनंद लिया, घरों में पूजन
फतेहपुर में रविवार को दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्तिक अमावस्या की रात पूरा जिला दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। घरों से लेकर बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक आकर्षक सजावट देखने को मिली। शुभ मुहूर्त में हुआ लक्ष्मी-गणेश का पूजन लोगों ने शुभ मुहूर्त में घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देव का विधि-विधान से पूजन किया। पूजा में धूप, दीप, फल, फूल, लावा और कमल गट्टे चढ़ाकर सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना की गई। पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को खील-बताशे और मिठाइयां खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दो करोड़ रुपए से अधिक के पटाखे फोड़े पूजा के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। बच्चों और युवाओं में पटाखे जलाने को लेकर खासा उत्साह रहा। अनुमान के मुताबिक, इस बार जिले में लोगों ने दो करोड़ रुपए से अधिक के पटाखे फोड़े। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक देर रात आतिशबाजी की आवाज गूंजती रही। सुरक्षा को लेकर गश्त करता रहा प्रशासन दीपावली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क रहा। प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया था। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वाहनों से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। दमकल की गाड़ियों को भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया था। प्रशासन की निगरानी के बीच जिले में त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)