बारातियों से भरी बस के पिछले पहिये में लगी आग:इटावा के जसवंतनगर में 80 बाराती थे सवार, पेट्रोल पंप कर्मियों ने आग बुझाई

Oct 26, 2026 - 11:56
0
बारातियों से भरी बस के पिछले पहिये में लगी आग:इटावा के जसवंतनगर में 80 बाराती थे सवार, पेट्रोल पंप कर्मियों ने आग बुझाई
इटावा के जसवंतनगर में रविवार रात करीब दस बजे कचौरा घाट बाईपास पर एक पेट्रोल पंप के पास बारातियों से भरी स्लीपर बस के पिछले पहिये में आग लग गई। बस में करीब 80 बाराती, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। देखिए 2 तस्वीरें- लपटें देखकर यात्रियों में घबराहट धुआं और आग की लपटें देखकर यात्रियों में घबराहट फैल गई। चालक ने तुरंत बस रोकी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। श्रीराम भदावर ट्रेवल्स की यह बस आगरा के जैतपुर से बारात लेकर जसवंतनगर आ रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पहिये में किसी चीज के फंसने से घर्षण हुआ और आग लग गई। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन सिलिंडर से आग बुझाई। थाना प्रभारी कमल भाटी और उपनिरीक्षक हेमंत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारातियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। अच्छी बात यह रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग बुझने और सभी के सुरक्षित होने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में बस चालक बस लेकर आगे चला गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User