हापुड़ में शराब दुकानों के विरोध में महिलाओं का धरना:अभद्रता का आरोप, हटाने तक धरना जारी रखने की चेतावनी
हापुड़ गढ़ रोड पर देवनंदिनी अस्पताल के पास चल रही अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि शराब पीकर आने वाले लोग आए दिन अभद्रता करते हैं, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है। सोमवार की करीब 11 बजे आसपास के कई इलाकों की महिलाएं ठेके के पास पहुंची। जहां महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक दोनों दुकानें वहां से हटाई नहीं जातीं, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उनका कहना है कि अस्पताल के पास दुकानें होने से माहौल खराब हो रहा है और शराब पीने के बाद कुछ लोग अभद्र व्यवहार करते हैं। महिलाओं ने संबंधित अधिकारियों से दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। सड़क हादसे में युवक की मौत तीन दिन पहले गढ़ रोड पर एक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शराब की दुकानों को हटाने की मांग और तेज हो गई है। महिलाओं का कहना है कि इन दुकानों के कारण कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। इसलिए जनहित को देखते हुए दोनों ठेकों को यहां से हटाना चाहिए। फिलहाल धरना जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)