बारिश में बाइक पर 5 युवक सवार, VIDEO:एक-दूसरे को पकड़कर चल रहे थे, जान जोखिम में डालकर दौड़ाई बाइक
एटा में यातायात नियमों की अनदेखी का एक वीडियो सामने आया है। शुक्रवार देर रात बारिश के बीच एक बाइक पर 5 युवक सवार होकर सड़क पर जाते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज चुंगी के पास का बताया जा रहा है। पीछे चल रहे कार सवार ने युवकों की इस लापरवाही को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक-दूसरे को पकड़कर बाइक पर बैठे थे वीडियो में पांच युवक एक ही बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं। युवक एक-दूसरे को पकड़कर बैठे थे। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन भी थी। ऐसे में बाइक का संतुलन बिगड़ने पर हादसा होने का खतरा बना हुआ था। कार सवार ने बनाया वीडियो शुक्रवार देर रात पीछे चल रहे एक कार सवार ने बाइक सवार युवकों का वीडियो मोबाइल से बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की बात कही जा रही है। पहचान कर होगी कार्रवाई यातायात प्रभारी अब्दुल कादिर ने बताया कि वीडियो के आधार पर बाइक सवार युवकों की पहचान की जाएगी। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)