फर्रुखाबाद में 35 घंटे से बारिश:बारिश से थमी रफ्तार, रेलवे ट्रैक पर पानी, मोहल्लों में भी जलभराव

Sep 26, 2026 - 16:47
0
फर्रुखाबाद में 35 घंटे से बारिश:बारिश से थमी रफ्तार, रेलवे ट्रैक पर पानी, मोहल्लों में भी जलभराव
फर्रुखाबाद में पिछले 35 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के बीच पानी भर गया है। पानी भरने के कारण ट्रेनों को कासन देकर 20 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी रफ्तार से निकाला जा रहा है। रेलवे कर्मचारी नेकपुर पुल के पास ट्रैक से पानी निकालने के लिए पंप का इस्तेमाल कर रहे हैं। करीब 50 मीटर तक ट्रैक पानी में डूबा हुआ है। शहर और देहात दोनों इलाकों में जलभराव की स्थिति है। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग, नेशनल हाईवे पांचाल घाट और मदारबाड़ी जैसे कई मोहल्लों में पानी भरा है। बारिश के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ कम दिख रही है। फर्रुखाबाद शहर की बात की जाए तो यहां मोहल्लों में भी जल भराव है। इसके अलावा फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर भी पानी भरा हुआ है। नेकपुर में सिटी पब्लिक स्कूल वाली गली में करीब 1 फीट तक पानी सड़क पर भरा हुआ है। ऐसे में लोगों को गंदे पानी से होकर ही गुजरना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User