मेरठ में ड्रग सप्लायर के खिलाफ लोग SSP ऑफिस पहुंचे:महिलाओं समेत दर्जनों लोगों ने कार्रवाई की मांग की, धमकाने का भी आरोप
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक ड्रग सप्लायर के खिलाफ शनिवार को क्षेत्रवासियों का गुस्सा एसएसपी ऑफिस तक पहुंचा। नई बस्ती लल्लापुरा के सागर के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं और पुरुष एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने परिवार पर खुलेआम गांजा बेचने और विरोध करने वालों को धमकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सीओ को शिकायत दी कि टीपी नगर का राजबीर लोधी का परिवार लंबे समय से नशीले पदार्थ बेच रहा है। इससे इलाके के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं और क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। लोगों का आरोप है कि ड्रग सप्लायर परिवार विरोध करने वालों को धमकाता है। उन्हें गोली मारने, हत्या करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि टीपी नगर थाने में भी शिकायत की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शनिवार को लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)