बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:मुरादाबाद से साढ़े 4 साल से फरार था, 25 हजार का इनाम घोषित था

Oct 22, 2026 - 18:18
0
बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:मुरादाबाद से साढ़े 4 साल से फरार था, 25 हजार का इनाम घोषित था
मुरादाबाद के कांठ में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी इब्दुर्रहमान को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। वह करीब साढ़े चार साल से फरार चल रहा था। पुलिस उसे कानूनी कार्रवाई के लिए मुरादाबाद ला रही है। पुलिस के मुताबिक, मामला 3 जून 2022 का है। हरिद्वार निवासी एक महिला ने कांठ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि इब्दुर्रहमान ने उसकी 10 साल की बेटी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बयान के आधार पर बढ़ाई गई थीं धाराएं शुरुआत में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। बाद में बच्ची के धारा 164 के तहत दर्ज बयान के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 376 व 511 भी जोड़ी गईं। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी इब्दुर्रहमान फरार था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-2, मुरादाबाद के आदेश पर सीआरपीसी की धारा 82 और 83 के तहत उद्घोषणा और कुर्की की कार्रवाई भी की गई थी। इसके बावजूद वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस टीम ने मुंबई में दबिश देकर पकड़ा एसएसपी के निर्देशन, एसपी ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कांठ के नेतृत्व में आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर 20 अक्टूबर 2026 को महाराष्ट्र के मुंबई स्थित कुरार थाना क्षेत्र से इब्दुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान वासीउद्दीन के बेटे इब्दुर्रहमान, निवासी मुर्गा मार्केट, कस्बा कांठ, जिला मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मामले के अन्य आरोपियों को पहले ही कानूनी नोटिस तामील कराए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User