बच्चों के साथ एसपी ने मनाई दीपावली:मऊ में मिठाइयां बांटीं और पटाखे जलाए
मऊ में रविवार देर शाम दीपावली के अवसर पर एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने नगर क्षेत्र में तमसा नदी के तट स्थित बम घाट पर बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों को मिठाइयां बांटीं और उनके साथ पटाखे जलाकर दीपावली मनाई। एसपी को अपने बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान दिखाई दी। इस दौरान एसपी ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रेम, सौहार्द, आपसी भाईचारे और खुशियां बांटने का संदेश दिया। एसपी ने कहा कि त्योहारों का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां साझा करने में है। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रमेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मऊ पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)