गोरखपुर में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग:जल गया सारा सामान, मची अफरातफरी

Nov 08, 2026 - 21:16
0
गोरखपुर में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग:जल गया सारा सामान, मची अफरातफरी
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके की ऑटो पार्ट्स की दुकान में रविवार रात करीब 8 बजे आग लग गई। जिसके बाद वहां अफरातफरी को माहौल हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आस-पास के लोगों को हटाकर रेस्क्यू शुरू कर दिया। पटाखे से आग लगने की आशंका गुलरिहा के सरैया बाजार में गणेश ऑटो पार्टस दुकान है। गुलरिहा पुलिस के मुताबिक, रात करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली। तत्काल फायर ब्रिगेड को जानकारी देकर बुलाया गया। टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आस-पास के लोगों ने पूछताछ में पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आंशका जाहिर की। फिलहाल आग लगने के कारण का पता किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User