जालौन में उत्साह के साथ मनी दीपावली, घरों में पूजन:लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि, बच्चों ने बनाई रंगोलियां
जालौन जिले में रविवार को दीपावली का त्योहार उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घरों और दुकानों में साफ-सफाई और सजावट का दौर शुरू हो गया था। शाम होते ही दीपों, मोमबत्तियों और रंग-बिरंगी झालरों से घर, दुकानें और गांव रोशन हो उठे। रात में लोगों ने आतिशबाजी कर त्योहार मनाया। लक्ष्मी-गणेश और कुबेर का किया पूजन लोगों ने परिवार के साथ मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना की। परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। बच्चों ने घरों के आंगन में रंगोलियां बनाईं और फुलझड़ियां जलाकर त्योहार की खुशियां मनाईं। DM और SP ने भी परिवार के साथ मनाई दीपावली जिलाधिकारी समीर और SP सुरेश चंद्र रावत ने भी अपने परिवार के साथ दीपावली मनाई। जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी परिजनों के साथ त्योहार मनाया। बाजारों और मोहल्लों में दिनभर रौनक रही। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां बांटीं और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। देखें पूजन की 4 तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)