बच्चों ने बताए कचरा निपटान के तरीके

Oct 30, 2026 - 05:57
0
भास्कर न्यूज | बलरामपुर ई-कचरा प्रबंधन दिवस पर 28 अक्टूबर को जिले के अलग-अलग स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम हुए। ये कार्यक्रम इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत हुए। विद्यार्थियों ने लोगों को बताया कि ई-कचरा क्या होता है। यह कहां से आता है। इससे क्या नुकसान होता है। इसका सही निपटान कैसे किया जाए। उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। ई-कचरा प्रबंधन में लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर रहा। बलरामपुर विकासखंड के बरदर, केरता, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय बलरामपुर, जरहाडीह, चित विश्रामपुर, जमुआटांड, विश्रामनगर, सौनी के विद्यार्थियों ने पोस्टर, चित्रकला से स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण का संदेश दिया। शंकरगढ़ विकासखंड में पीएम श्री हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़, दुर्गापुर, जगीमा, घुघरीकला, धारानगर, रेहड़ा के इको क्लब सदस्यों ने घरों और आसपास से पुराने मोबाइल, टॉर्च, कैलकुलेटर, चार्जर, केबल, बैटरी, खराब इलेक्ट्रॉनिक खिलौने, कंप्यूटर सामग्री जुटाई। विद्यार्थियों ने बताया कि इनमें सीसा, कैडमियम जैसे हानिकारक तत्व होते हैं। ये स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। पूरे पारिस्थितिकी तंत्र पर असर डालते हैं। ई-कचरे को दूसरे कचरे से अलग रखने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User