गाजियाबाद में आज PET परीक्षा, 12वीं तक स्कूलों में छुट्टी:44 केंद्रों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, आधा घंटा प्रवेश बंद
यूपी में आज प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) का दूसरा दिन है। परीक्षा को लेकर गाजियाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 44 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है। यह परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जा रही है। जिसमें पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गोड ने सभी परीक्षा सेंटरों को लेकर एसीपी को निर्देश दिए हैं कि वह सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देखेंगे, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिसकर्मी समेत 10-10 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 12 तक के स्कूलों में अवकाश गाजियाबाद में PET परीक्षा के चलते आज 12 वीं तक के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। शासन के निर्देश पर डीआईओएस ने यह आदेश जारी किया है। लेकिन शिक्षकों को स्कूलों में जाना होगा। यूपी के 60 जिलों में परीक्षा आयोजित हो रही है। 25 अक्टूबर को भी हुई थी परीक्षा गाजियाबाद जिला प्रशासन के अनुसार 25 अक्टूबर रविवार को परीक्षा का पहला दिन था। जिसमें 40608 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। जहां पहली पाली में कुल 20,304 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 13,844 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, द्वितीय पाली में कुल 20,304 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 14,067 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन 12697 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। बताते चलें कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 का 30 अक्टूबर आज दूसरा दिन है, और 1 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। यूपी में 60 जिलों में परीक्षा यूपी में 60 जिलों में 1,372 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, आधार कार्ड जांच, बायोमेट्रिक मिलान और फेस-रेटिना स्कैन के बाद ही एंट्री दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों की CCTV से निगरानी की जा रही है। पुलिस सादी वर्दी में सेंटर के बाहर गश्त पर रहेगी, नकल रोकने के लिए शूज उतरवाकर चेकिंग के निर्देश हैं। महिला अभ्यर्थियों की भी जांच की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद एंट्री नहीं मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)