UPSSSC PET परीक्षा का दूसरा चरण:33 सेंटर पर 28 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, मथुरा में इंटर कॉलेज रहेंगे बंद

Oct 30, 2026 - 05:57
0
UPSSSC PET परीक्षा का दूसरा चरण:33 सेंटर पर 28 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, मथुरा में इंटर कॉलेज रहेंगे बंद
मथुरा में शुक्रवार को UPSSSC PET परीक्षा का दूसरा चरण होगा। यहां 33 सेंटर पर दोनों पालियों में 28 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए पुलिस,प्रशासन,रेलवे और परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। रेलवे परीक्षा के दौरान 3 स्पेशल ट्रेन चलाएगा तो वहीं रोडवेज भी 20 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। शुक्रवार को होने वाली परीक्षा को लेकर जिले के सभी इंटर कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इंटर कॉलेज रहेंगे बंद शुक्रवार को होने वाली UPSSSC PET परीक्षा के लिए मथुरा में सभी इंटर कॉलेज बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और कॉलेजों में बनाए गए सेंटर के चलते जिले के सभी इंटर कॉलेज को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही रोडवेज ने भी अतिरिक्त बस चलाने का निर्णय लिया है। जिस रूट पर अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होगी उस रूट के लिए तत्काल बस उपलब्ध कराई जाएगी। पहले दिन 10 हजार अभ्यर्थी रहे थे अनुपस्थित UPSSSC PET परीक्षा का पहला चरण 25 अक्टूबर को आयोजित किया गया था। पहले चरण की पहली पाली में 9137 अभ्यर्थी उपस्थित रहे थे वहीं 4999 परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। इसी तरह दूसर चरण में 9137 अभ्यर्थी मौजूद हुए जबकि 4973 ने परीक्षा छोड़ दी। UPSSSC PET परीक्षा के लिए जिले में 33 सेंटर बनाए गए हैं। जहां 33 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User