रणजी ट्रॉफी- तनुष कोटियन के 8 विकेट से मुंबई जीता:बंगाल ने केरल को 287 रन से हराया; सौराष्ट्र और तमिलनाडु भी जीते

Oct 29, 2026 - 20:33
0
रणजी ट्रॉफी- तनुष कोटियन के 8 विकेट से मुंबई जीता:बंगाल ने केरल को 287 रन से हराया; सौराष्ट्र और तमिलनाडु भी जीते
रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों में मुंबई और सौराष्ट्र ने बड़ी जीत दर्ज की। मुंबई के स्पिनर तनुष कोटियन ने दूसरी पारी में 8 विकेट लिए। इसकी बदौलत टीम ने फॉलोऑन देने के बाद हरियाणा की दूसरी पारी 256 रन पर समेट दी। फिर बिना विकेट गंवाए 97 रन का टारगेट हासिल कर लिया। वहीं सौराष्ट्र के लेफ्ट आर्म स्पिनर पार्थ भूट ने भी दूसरी पारी में 8 विकेट हासिल किए। इसकी बदौलत सौराष्ट्र ने असम को पारी और 12 रन से हरा दिया। वहीं बंगाल ने केरल को 287 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। अंगकृष रघुवंशी ने 39 गेंद पर 67 रन की तेज पारी खेली बंगाल के प्रदीप्त प्रमाणिक ने 6 विकेट लिए बंगाल के प्रदीप्त प्रमाणिक ने केरल की दूसरी पारी में 51 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्होंने तीसरे दिन दूसरी पारी में गिरे चारों विकेट लिए थे और चौथे दिन सुबह दो और विकेट हासिल किए। केरल की टीम दूसरी पारी में 120 रन पर सिमट गई। बंगाल ने यह मुकाबला 287 रन से जीता। विदर्भ ने गोवा को पारी और 27 रन से हराया विदर्भ के हर्ष दुबे ने गोवा की दूसरी पारी में 38 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने अर्धशतक बनाने वाले मंथन खुटकर (70) को आउट करने के बाद यश कसवांकर का विकेट लिया। इसके बाद निचले क्रम को समेटकर गोवा की दूसरी पारी 195 रन पर खत्म की। विदर्भ ने पारी और 27 रन से जीत दर्ज की। कर्नाटक की पारी और 116 रन से जीत कर्नाटक के कप्तान श्रेयस गोपाल ने त्रिपुरा की दूसरी पारी में 36 रन देकर 5 विकेट लिए। त्रिपुरा की टीम दूसरी पारी में 180 रन ही बना सकी। कर्नाटक ने यह मुकाबला पारी और 116 रन से जीता। रेलवे ने 128 रन का टारगेट दिया था रेलवे के गेंदबाज तौफिक उद्दीन मंडल ने तमिलनाडु की दूसरी पारी में 50 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में गिरे पांच में से चार विकेट हासिल किए, लेकिन रेलवे को जीत नहीं दिला सके। तमिलनाडु ने 128 रन का लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया। गुजरात ने 446/5 पर पारी घोषित की, मैच ड्रॉ गुजरात ने महाराष्ट्र के खिलाफ दूसरी पारी में 446/5 रन बनाकर पारी घोषित की। आर्या देसाई ने नाबाद 151 रन बनाए, जबकि जयमीत पटेल 119 रन बनाकर नाबाद रहे। उर्विल पटेल ने 96 रन बनाए। महाराष्ट्र ने मुकाबला ड्रॉ करा लिया। जम्मू-कश्मीर के अब्दुल समद ने शतक लगाया जम्मू-कश्मीर के अब्दुल समद ने 152 गेंद पर 143 रन बनाए, जबकि साहिल लोत्रा 96 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 225 रन की साझेदारी की। इससे टीम 53/4 के स्कोर से उबरकर बड़ौदा के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ कराने में सफल रही। आकाश वशिष्ठ का नाबाद शतक हिमाचल प्रदेश के आकाश वशिष्ठ ने चंडीगढ़ के खिलाफ नाबाद 126 रन बनाए। उनकी पारी की मदद से हिमाचल ने 559/6 रन बनाए। चंडीगढ़ ने पहली पारी में 685/5 रन बनाकर पारी घोषित की थी। यह मुकाबला ड्रॉ रहा। उत्तर प्रदेश-पुडुचेरी मुकाबला ड्रॉ उत्तर प्रदेश के कार्तिक यादव ने 42 रन देकर 6 विकेट लिए, लेकिन पुडुचेरी को बढ़त लेने से नहीं रोक सके। पुडुचेरी ने मुकाबले में बढ़त हासिल कर ड्रॉ सुनिश्चित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User