कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:करवाचौथ पर पति ने दी जान, दोस्त को बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला स्टूडेंट अरेस्ट
नमस्कार, कानपुर की कल (मंगलवार) की 10 बड़ी खबरें… नवाबगंज में करवा चौथ पर महिला ने जहर खाकर जान दे दी। महिला ने पति से फोन पर कहा था कि जल्दी घर आ जाओ, मेहंदी लगवाने चलना है। पति ने काम ज्यादा होने के कारण आने से मना कर दिया था। वहीं, काकादेव में करवाचौथ का सामान लेकर बाजार से लौटी महिला को पति फंदे से लटका मिला। युवक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज था। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें 1. यूपी के स्कूलों, एक्टर दिलजीत दोसांझ का घर उड़ाने धमकी, ATS ने कानपुर से अरेस्ट किया, चार लाख ईमेल आईडी मिली कानपुर में एटीएस ने बम ब्लास्ट करने वाले आरोपी को अरेस्ट किया है। उसने ईमेल से यूपी, दिल्ली, गुरुग्राम के स्कूलों में और एक्टर दिलजीत दोसांझ को ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल भेजे थे। पढ़ें पूरी खबर… 2. कानपुर नगर निगम में बढ़ा तनाव, पुलिस-PAC तैनात:नगर आयुक्त के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, सदन बुलाकर बनाया जाएगा 5 वकीलों का पैनल कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के बीच हुए विवाद के बाद माहौल गरमा गया है। नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त के खिलाफ पार्षद दल की बैठक को देखते हुए गुरुवार को सुबह से ही कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात रही। पढ़ें पूरी खबर…. 3. कानपुर में 30 अक्टूबर से लेदर मेला:48 स्टॉल पर मिलेंगे फुटवियर-बैग और बेल्ट, घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के उत्पाद कानपुर के मोतीझील मैदान में 30 अक्टूबर से दो नवंबर तक लेदर मेला लगेगा। इसमें लेदर और नॉन-लेदर फुटवियर, बैग, वॉलेट, बेल्ट समेत चमड़े से बने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। मेले में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांड्स के उत्पाद एक ही छत के नीचे मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 4. कानपुर के बाजारों में पिंक टॉयलेट नहीं:20 शौचालयों की योजना फाइलों में, महिलाओं को परेशानी हो रही कानपुर में करवाचौथ और दीपावली की खरीदारी करने के लिए बाजारों में कपड़े, गहने, सजावटी सामान और घरेलू जरूरतों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं घरों से निकलकर कई-कई घंटे बाजारों में बिता रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…. 5. घाटमपुर में 5 घरों और इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी:जलभराव के कारण खाली पड़े थे मकान, 20 हजार का सामान गायब कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव के पास बनी नई आवासीय सोसाइटी में चोरों ने पांच घरों और एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान को निशाना बनाया। चोर ताले तोड़कर बर्तन, इन्वर्टर-बैटरी, कूलर समेत घरेलू सामान ले गए। गुरुवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पढ़ें पूरी खबर…. 6. कानपुर में बारादेवी मंदिर की 13 दुकानों में आग:50 लाख का माल जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हुए हादसा कानपुर के जूही स्थित बारादेवी मंदिर परिसर में गुरुवार तड़के बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग ने आसपास की 13 दुकानों को चपेट में ले लिया। दुकानों में रखा करीब 50 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पढ़ें पूरी खबर…. 7. डंपर ने कार को टक्कर मारी, 20 मीटर घसीटा:कानपुर में प्रोफेसर का परिवार बाल-बाल बचा, हादसे के बाद लगा जाम कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी चालक ने डंपर नहीं रोका और कार को करीब 15 से 20 मीटर तक घसीटता ले गया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने वाहन रोका। पढ़ें पूरी खबर… 8. दोस्त को बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला स्टूडेंट अरेस्ट:UPSC की तैयारी कर रहा था, बोला- तुम्हें संगठन ने दिल्ली के लिए चुना है कानपुर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र को बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले आरोपी छात्र को पकड़ा गया है। उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसने बताया कि उसने अपने दोस्त को प्रैंक कॉल की थी। पढ़ें पूरी खबर… 9. कानपुर में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत:पत्नी ने कहा जल्दी घर आओ, मेहंदी लगवाने चलना है; पति के मना करने पर सुसाइड किया कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी में करवा चौथ की तैयारियों के बीच एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, महिला ने पति से मेहंदी लगवाने के लिए बाजार चलने को कहा था। पढ़ें पूरी खबर… 10. करवा चौथ से पहले पति ने फंदा लगाया:काकादेव में पत्नी बाजार गई थी, लौटी तो देखा लटक रहे थे कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के लोहरन भट्टा में छेड़छाड़ के मुकदमे और पड़ोसियों की धमकियों से परेशान एक युवक ने बुधवार देर शाम घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पढ़ें पूरी खबर….
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)