करवाचौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास:नवविवाहिताओं ने पहली बार किया पूजन, देखिए तस्वीरें

Oct 30, 2026 - 06:31
0
गुरुवार को करवाचौथ पर महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला उपवास रखा। सुबह से ही महिलाएं त्योहार की तैयारियों में जुट गईं। शाम को सज-संवरकर पूजा-अर्चना की और करवाचौथ की कथा सुनी। इस बार कई नवविवाहिताओं ने पहली बार करवाचौथ का व्रत रखा। उनके लिए त्योहार खास रहा। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और चांद निकलने का इंतजार किया। मौसम खराब होने के कारण कई महिलाओं को चांद के दर्शन करने में परेशानी हुई। ऐसे में कुछ महिलाओं ने वीडियो कॉल के जरिए चांद देखा, जबकि कुछ ने शिवजी की पूजा-अर्चना कर अपनी परंपरा निभाई। पूरे दिन निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाओं ने पूजा की रस्में पूरी कीं और व्रत खोला। त्योहार पर महिलाओं ने सोलह शृंगार कर तैयारियां कीं और करवाचौथ की तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों में देखिए करवाचौथ के त्योहार की झलकियां-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User