इंग्लैंड ने श्रीलंका को 387 रन का टारगेट दिया:वनडे ट्राई सीरीज में बेन डकेट ने 167 रन की पारी खेली, बैंटन की फिफ्टी

Oct 29, 2026 - 18:23
0
इंग्लैंड ने श्रीलंका को 387 रन का टारगेट दिया:वनडे ट्राई सीरीज में बेन डकेट ने 167 रन की पारी खेली, बैंटन की फिफ्टी
इंग्लैंड ने वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में श्रीलंका को 387 रन का टारगेट दिया है। लाहौर में गुरुवार को इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 386 रन बनाए। ओपनर बेन डकेट ने 167 रन की पारी खेली, जो उनका वनडे करियर का बेस्ट स्कोर है। वहीं टॉम बैंटन ने 74 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 163 रन जोड़े। इसके अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने 44 और विल जैक्स ने 30 रन का योगदान दिया। जॉर्डन कॉक्स ने 43 रन बनाए, जबकि सैम करन 21 रन बनाकर नाबाद रहे। डकेट ने 132 गेंदों में 24 चौके लगाए बेन डकेट ने 132 गेंदों की पारी में 24 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 126.52 रहा। उन्होंने 29वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। यह उनका वनडे इंटरनेशनल में छठा शतक है। डकेट ने इससे पहले इसी मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 165 रन बनाए थे। जो उनका बेस्ट वनडे स्कोर था। दसुन शनाका ने पार्टनरशिप तोड़ी टॉम बैंटन ने 75 गेंदों पर 74 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। पहले विकेट की इस शतकीय साझेदारी को श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने तोड़ा। 25वें ओवर की आखिरी गेंद पर शनाका ने बैंटन को बोल्ड किया। इसके बाद डकेट और ब्रूक ने दूसरे विकेट के लिए 107 रन जोड़ दिए। आखिरी ओवरों में जैक्स ने 21 गेंद पर 30, कॉक्स ने 27 गेंद पर 43 और करन 21 गेंद पर 30 रन जोड़े। असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट लिए पिछली बार श्रीलंका ने 430 रन चेज किए थे इससे पहले दोनों टीमों के पिछले मुकाबले में इंग्लैंड ने 429 रन बनाए थे। हालांकि श्रीलंका ने यह टारगेट भी हासिल कर लिया था। यह वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज था। मैच में पवन रत्नायके ने शतक लगाया था। शनाका ने 50 गेंद पर 97 रन बनाए। अविष्का फर्नांडो ने भी 97 रन बनाए, जबकि जनिथ लियानागे ने 27 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाए। लियानागे ने छक्का लगाकर जीत दिलाई थी। इस मैच की पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User