पीएम आवास योजना के 147 आवेदकों की लॉटरी आज:बसंत कुंज के सेक्टर-आई में भवनों का होगा आवंटन, जनवरी-फरवरी में हुए थे ऑनलाइन पंजीकरण
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की बसंत कुंज योजना के सेक्टर-आई में बने भवनों का आवंटन 30 अक्टूबर को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो हॉल में सुबह 10 बजे से लॉटरी प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 147 प्रतीक्षारत आवेदकों की मौजूदगी में पर्चियां निकालकर भवनों का आवंटन किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। लॉटरी के जरिए पात्र प्रतीक्षारत आवेदकों को भवन आवंटित किए जाएंगे। जनवरी-फरवरी में हुए थे ऑनलाइन पंजीकरण बसंत कुंज योजना के सेक्टर-आई स्थित भवनों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 7 जनवरी से 8 फरवरी 2026 तक चली थी। अब प्रतीक्षारत 147 आवेदकों के बीच लॉटरी के जरिए आवंटन किया जाएगा। एलडीए के यूट्यूब चैनल पर होगा लाइव प्रसारण आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए लॉटरी का सीधा प्रसारण एलडीए के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इससे आवेदक घर बैठे भी लॉटरी ड्रॉ देख सकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)