बदायूं में शादी-समारोह में गए दो परिवारों के घर चोरी:ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चुराए, लैपटाप भी गायब
बदायूं की बुद्ध विहार कॉलोनी में शनिवार रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर नकदी, जेवर और लैपटॉप चुरा लिए। दोनों परिवार शादी समारोह में गए हुए थे। रविवार सुबह घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पहली चोरी ओमप्रकाश फौजी के घर हुई। मूल रूप से उसावां थाना क्षेत्र के गिल्टियां गांव के रहने वाले ओमप्रकाश बुद्ध विहार कॉलोनी में मकान बनाकर रहते हैं। शनिवार को वह भतीजी की शादी में शामिल होने गांव गए थे। रविवार सुबह करीब चार बजे लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर बक्से और अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा हुआ था। जांच में करीब पांच लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, एक लैपटॉप और पांच हजार रुपए नकद गायब मिले। चोरी हुए जेवरों में सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र और कानों के कुंडल शामिल हैं। दूसरी चोरी इसी कॉलोनी में पुष्पेंद्र के घर हुई। वह उझानी ब्लॉक क्षेत्र के भद्रोल गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार भी शादी समारोह में गया था। लौटने पर घर के गेट का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। चोर पुष्पेंद्र के घर से 50 हजार रुपए नकद, चांदी की दो जोड़ी पायल, सोने की अंगूठी और पेंडल ले गए। दोनों परिवारों ने मंडी चौकी पुलिस को सूचना दी। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बुद्ध विहार और ईश्वर धाम इलाके में अक्सर चोरी होती है, लेकिन रात में पुलिस की गश्त नजर नहीं आती। उनका आरोप है कि हर महीने किसी न किसी घर को चोर निशाना बनाते हैं। सिविल लाइंस के SHO हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)