2027 विधानसभा चुनाव की आहट, बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल:4 डिप्टी एसपी का तबादला, जिले को मिले 4 नए सीओ

Nov 22, 2026 - 15:59
0
2027 विधानसभा चुनाव की आहट, बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल:4 डिप्टी एसपी का तबादला, जिले को मिले 4 नए सीओ
आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने की कवायद के तहत शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश भर के 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) की जारी तबादला सूची में बरेली भी शामिल है। चुनावी समीकरणों और लंबे समय से एक ही जिले में जमे अधिकारियों को बदलने की नीति के तहत बरेली में तैनात चार सीओ को गैर जनपद भेजा गया है, जबकि दूसरे जिलों से चार नए अधिकारियों को बरेली की कमान सौंपी गई है। चुनाव से पहले फील्ड में कसावट लाने के मकसद से किए गए इस बदलाव का सीधा असर जिले के विभिन्न सर्किलों पर पड़ेगा। शासन की ओर से जारी सूची में बरेली से जाने और आने वाले अधिकारियों का विवरण इस प्रकार है: बरेली से बाहर जाने वाले अधिकारी तबादला सूची के मुताबिक, बरेली में तैनात चार पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें से तीन को अन्य जिलों में और एक को वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है: नीलेश मिश्रा: बरेली से स्थानांतरित कर पुलिस उपाधीक्षक, जनपद गोरखपुर के पद पर भेजे गए हैं। नितिन कुमार: बरेली से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद जौनपुर बनाए गए हैं। अरुण कुमार सिंह-IV: बरेली से तबादला कर पुलिस उपाधीक्षक, जनपद खीरी (लखीमपुर) भेजे गए हैं। संदीप सिंह: बरेली से सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) बनाकर कमिश्नरेट वाराणसी भेजा गया है। बरेली आने वाले नए अधिकारी जिले में खाली हो रहे पदों को भरने के लिए शासन ने पश्चिमी और मध्य यूपी के विभिन्न जिलों से चार अनुभवी अधिकारियों को बरेली में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया है: मधुप कुमार सिंह: जनपद बुलन्दशहर से स्थानांतरित होकर बरेली आ रहे हैं। दीपक दुबे: जनपद महोबा से तबादला कर बरेली भेजे गए हैं। यादवेन्द्र यादव: जनपद खीरी से स्थानांतरित होकर बरेली में कार्यभार संभालेंगे। सुनीता दहिया: जनपद मुरादाबाद से स्थानांतरित होकर बरेली आ रही हैं। नए अधिकारियों के जल्द ही बरेली पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है, जिसके बाद एसएसपी स्तर से इन सभी को जिले के विभिन्न सर्किलों की जिम्मेदारी आवंटित की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User