फर्रुखाबाद में भारी वाहनों की आवाजाही पर 24 घंटे रोक:3 घाटों पर 2.25 लाख श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान, गंगा स्नान को उमड़ेंगे श्रद्धालु
फर्रुखाबाद में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर 24 घंटे की रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध सोमवार शाम छह बजे से 24 नवंबर शाम छह बजे तक लागू रहेगा। ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर और लोडर को अलग-अलग जगहों पर रोका जाएगा या दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कन्नौज, मैनपुरी, एटा, शाहजहांपुर और हरदोई के पुलिस अधिकारियों से अपने क्षेत्रों में जरूरी निर्देश जारी करने को कहा है। तीन घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान 24 नवंबर को सुबह तीन बजे से गंगा स्नान और पूजा के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू होगा। पांचाल घाट पर एक से 1.25 लाख, शृंगीरामपुर घाट पर 40 से 45 हजार और ढाईघाट पर 45 से 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)