अलीगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल-163 दरोगा के तबादले:महिला थाना प्रभारी बदलीं, एसएसपी ने जारी किए आदेश

Nov 10, 2026 - 22:33
0
अलीगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल-163 दरोगा के तबादले:महिला थाना प्रभारी बदलीं, एसएसपी ने जारी किए आदेश
एसएसपी नीरज जादौन ने मंगलवार को जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। कानून व्यवस्था मजबूत करने और जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए 163 उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। सभी को नई तैनाती पर जनहित में पूरी जिम्मेदारी और मनोयोग से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में महिला थाने की जिम्मेदारी भी बदली गई है। महिला थानाध्यक्ष रहीं उपनिरीक्षक निशा चौधरी को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, बन्नादेवी थाने में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमारी को महिला थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी ने यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User