बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की मौत:बांदा में सड़क हादसे में गई जान, बस चालक फरार

Nov 20, 2026 - 12:12
0
बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की मौत:बांदा में सड़क हादसे में गई जान, बस चालक फरार
बांदा में बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे एक पिता की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी के कार्ड बांटने निकले 50 वर्षीय व्यक्ति को गुरुवार रात 9 बजे रास्ते में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। मृतक बांदा डिपो की बस होने की बात बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब चीख-पुकार गूंज रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी शांताराम द्विवेदी (50) पुत्र राम अवतार द्विवेदी खेती-किसानी करते थे। शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी उनके पास करीब 15 बीघा कृषि भूमि है। परिवार में पत्नी मालती और तीन बच्चे हैं। उनकी बेटी रुचि (26) की शादी 11 दिसंबर को तय थी। घर में शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। रिश्तेदारों और परिचितों को शादी के कार्ड बांटने का सिलसिला चल रहा था। बताया गया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे शांताराम चिल्ली से महुआ की ओर गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी हादसे के बाद बस चालक मौके पर नहीं रुका और बस लेकर भाग गया। शांताराम अकेले ही शादी के कार्ड बांटने निकले थे। वह हेलमेट भी लिए हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उनके बड़े बेटे अरुण द्विवेदी सिकंदराबाद में रहते हैं और वहां पुजारी का काम करते हैं। बीच वाले बेटे और सबसे छोटे बेटे अनुज के साथ परिवार का जुड़ाव है। पिता की मौत की खबर से बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की खुशियां छिन गईं जिस बेटी के हाथ पीले करने के लिए पिता दिन-रात तैयारियों में जुटे थे, उसकी शादी में अब कुछ ही दिन बाकी थे। शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की इस तरह मौत से परिवार की खुशियां छिन गईं। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User